Wednesday, July 2, 2025

Virat Kohli Ayodhya Ram Mandir Darshan Photos | Anushka Sharma – Hanumangarhi | विराट-अनुष्का ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए: हनुमानगढ़ी भी गए, हाथ पकड़कर मंदिर की परिक्रमा की, 20 मिनट रुके – Ayodhya News

- Advertisement -


विराट कोहली और अनुष्का ने रविवार को अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पुजारी ने दोनों को माला पहनाई।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे। दोनों ने सुबह 7 बजे रामलला के दर्शन किए। दोनों गर्भगृह में करीब 10 मिनट रहे। हालांकि राम मंदिर में विराट-अनुष्का की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं।

.

मंदिर के सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया- विराट और अनुष्का को प्रोटोकॉल के तहत अंदर ले जाया गया। वरिष्ठ पुजारी संतोष तिवारी ने रामनामी पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

रामलला के दर्शन करके दोनों करीब 8 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचे। विराट ने सवा किलो लड्डू और फूलों की माला चढ़ाई। पुजारी ने उन्हें सफेद और लाल रंग के फूलों की दो मालाएं पहनाईं। सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

अनुष्का को भी पुजारी ने पीले रंग की दो मालाएं पहनाकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद महंत ने दोनों को शॉल ओढ़ाई। विराट ने अनुष्का का हाथ पकड़कर मंदिर की परिक्रमा भी की। दोनों वहां करीब 20 मिनट रुके।

विराट-अनुष्का की हनुमानगढ़ी में 4 तस्वीरें…

विराट कोहली हनुमान जी के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे। पुजारी ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

हनुमानगढ़ी में पुजारी ने अनुष्का को दो मालाएं पहनाईं और आशीर्वाद दिया।

विराट कोहली ने अनुष्का का हाथ पकड़कर हनुमानगढ़ी मंदिर की परिक्रमा की।

विराट-अनुष्का राम मंदिर के प्रथम तल पर गए, निर्माण देखा

विराट-अनुष्का ने राम मंदिर के पुजारी से मंदिर की नक्काशी के बारे में बात की। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने मंदिर के प्रथम तल के निर्माण कार्य को भी देखा। अभी तक यहां केवल निर्माण एजेंसियों से जुड़े लोग और पदाधिकारी ही आते-जाते हैं। दोनों करीब आधे घंटे मंदिर परिसर में रहे।

हनुमानगढ़ी में विराट-अनुष्का को प्रतिमा भेंट की गई

महंत ने विराट-अनुष्का को हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की। हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास ने कहा-

QuoteImage

विराट और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म, संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति लगाव है। उन्होंने रामलला के दर्शन किए और फिर हनुमानगढ़ी पहुंचे। भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। आध्यात्म और पौराणिक चीजों के बारे में चर्चा हुई।

QuoteImage

विराट-अनुष्का ने हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी संजय दास से मुलाकात की। महंत ने दोनों को हनुमान जी की मूर्ति भेंट की।

लखनवी चिकन का कुर्ता पहने हुई थीं अनुष्का

अनुष्का शर्मा लखनऊ चिकन का कुर्ता पहने हुई थीं। सिर पर गुलाबी रंग का दुपट्टा ओढ़ रखा था। वहीं, विराट कोहली ने क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। रामलला और हनुमानजी के दर्शन करने के बाद विराट-अनुष्का लखनऊ रवाना हो गए। विराट और अनुष्का के अयोध्या पहुंचने के बारे में पहले जानकारी नहीं मिली थी। दोनों लखनऊ से कार में अयोध्या आए थे। अयोध्या में भी दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

अनुष्का लखनऊ चिकन का कुर्ता पहने हुई थीं। वहीं कोहली ने क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वृंदावन पहुंचे थे विराट-अनुष्का

इससे पहले, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन यानी 13 मई को विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे थे। दोनों ने प्रेमानंद महाराज को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया था। प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का से पूछा था- प्रसन्न हो? इस पर विराट ने मुस्कुराकर कहा था- हां।

कोहली ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL में मैच खेला था। उसमें इनकी टीम RCB को 42 रन से हार मिली थी। मैच में कोहली ने 25 गेंद में 43 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। RCB का अगला मैच 27 मई को लखनऊ से है।

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में 2 घंटे 20 मिनट रुके थे

विराट कोहली 13 मई को तीसरी बार वृंदावन पहुंचे थे। इससे पहले वे 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को वृंदावन आए थे। तीनों बार उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। 13 मई को सुबह 7:20 बजे विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। दोनों आश्रम में 2 घंटे 20 मिनट रुके। पूरे आश्रम के कामकाज को देखा और समझा।

प्रेमानंद महाराज से करीब 7 मिनट तक अकेले में भी बातचीत की। महाराज ने दोनों को आशीर्वाद दिया और चुनरी भेंट की। उन्होंने कहा-जाओ, खूब आनंदित रहो, नाम जप करते रहो।”इस पर अनुष्का ने पूछा- बाबा, क्या नाम जप से सब कुछ पूरा हो जाएगा?”महाराज ने उत्तर दिया- हां, सब पूरा होगा।

विराट-अनुष्का की प्रेमानंद महाराज की तीन मुलाकातों की 3 तस्वीरें…

यह तस्वीर 13 मई की है। विराट-अनुष्का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे, दोनों ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया था। प्रेमानंद महाराज ने दोनों को चुनरी भेंट की थी।

यह तस्वीर 10 जनवरी 2025 की है। विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज को दंडवत प्रणाम किया था।

यह तस्वीर 4 जनवरी 2023 की है। जब विराट और अनुष्का अपनी बेटी के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

12 मई को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था

12 मई को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा था-टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मैंने बैगी ब्लू जर्सी 14 साल पहले पहनी थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉरमेट मुझे इस तरह के सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे पहचान दी और मुझे ऐसे सबक सिखाए, जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।

सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए बहुत ही खास और निजी अनुभव है। परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन यह हमेशा आपके साथ रहते हैं। जब मैं इस फॉरमेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह फिलहाल सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है।

————————

कोहली से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें-

प्रेमानंद जी से 2023 में मिले विराट, शतकों की बारिश:संन्यास के बाद फिर वृंदावन पहुंचे

विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अगले ही दिन वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंच गए। यह पहली बार नहीं है, जब वह यहां आए। 2022-23 में विराट खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। दबाव था, संन्यास लेने का। जनवरी, 2023 में प्रेमानंद जी के आश्रम में पहली बार आए। फिर विराट ने अगस्त, 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक मारा। उसके बाद 10 शतक लगाए। पढ़ें पूरी खबर



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -