Wednesday, July 2, 2025

Breaking News Headlines Pakistan China US Donald Trump Russia Himalaya Ukraine | वर्ल्ड अपडेट्स: कनाडा की विदेश मंत्री बोलीं – भारत से रिश्ते धीरे-धीरे ठीक होंगे

- Advertisement -


51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ रिश्तों को धीरे-धीरे सुधारने की कोशिश कर रहा है। कुछ दिन पहले उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बात की थी।

पिछले साल भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास आ गई थी। कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया था। भारत ने इन आरोपों को झूठा बताया था।

इस विवाद के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजनयिकों को बाहर निकाल दिया और व्यापार की बातचीत भी रुक गई। अब तक दोनों देशों ने नए उच्चायुक्त भी नहीं भेजे हैं।

विदेश मंत्री आनंद ने कहा, “हम एक-एक कदम आगे बढ़ रहे हैं। इस केस की जांच चल रही है। लेकिन हम भारत के साथ साझेदारी को दोबारा मजबूत करना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दुनिया के दूसरे देशों के साथ भी मजबूत रिश्ते बनाना चाहती है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें….

रूस बोला- सहयोगी सर्बिया ने पीठ में छुरा घोंपा, यूक्रेन को हथियार सप्लाई किए

रूस ने अपने पुराने सहयोगी सर्बिया पर यूक्रेन को हथियार भेजने का आरोप लगाया है। रूस ने कहा है कि सर्बिया नाटो देशों की मदद से गुप्त तरीके से जंग में यूक्रेन को हथियार दे रहा है।

रूस ने इसे पीठ में छुरा घोंपने जैसा बताया है और कहा कि इन हथियारों का मकसद सिर्फ रूसी सैनिकों और नागरिकों को मारना है।

रूसी खुफिया एजेंसी SVR के मुताबिक, सर्बिया की रक्षा कंपनियां अब भी सोवियत-काल के हथियार बना रही हैं और ये गोलाबारूद चेक गणराज्य, पोलैंड और बुल्गारिया जैसे देशों के जरिए यूक्रेन पहुंचाया जा रहा है। कुछ खेपें अफ्रीकी देशों के रास्ते भी भेजी गई हैं।

सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूचिच ने स्वीकार किया है कि उन्होंने इस मुद्दे पर हाल ही में राष्ट्रपति पुतिन से बात की है। दोनों देशों ने मिलकर एक वर्किंग ग्रुप बनाने पर सहमति जताई है, जो यह जांच करेगा कि हथियार यूक्रेन तक कैसे पहुंच रहे हैं।

हालांकि वूचिच ने सीधे तौर पर हथियार भेजने से इनकार किया है।

दो भारतीय पीस-कीपर्स को मरणोपरांत UN सम्मान, न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने प्राप्त किया

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने गुरुवार को इंटरनेशनल पीस कीपर्स डे के मौके पर दो भारतीय पीस-कीपर्स को मरणोपरांत सम्मानित किया। इन दोनों ने UN शांति मिशन के लिए अपनी जान गंवाई थी।

सम्मानित किए गए ब्रिगेडियर जनरल अमिताभ झा और हवलदार संजय सिंह को डैग हैमरस्कोल्ड मेडल प्रदान किया गया। यह सम्मान न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुए एक समारोह में दिया गया।

भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत परवथानेनी हरीश ने इन दोनों शहीदों के परिवारों की ओर से यह मेडल UN महासचिव एंटोनियो गुटेरस से प्राप्त किया।

ताइवान के पास चीन की घुसपैठ बढ़ी, 16 सैन्य विमान और 8 नौसैनिक जहाज देखे गए

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जानकारी दी कि चीन ने ताइवान के पास सैन्य घुसपैठ तेज कर दी है। सुबह 6 बजे तक 16 चीनी सैन्य विमानों, 8 नौसैनिक जहाजों और 1 सरकारी जहाज की गतिविधि ताइवान के आसपास देखी गई।

इनमें से 7 विमान ताइवान की हवाई पहचान जोन (ADIZ) में घुसे और मीडियन लाइन पार कर उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र में दाखिल हुए। ताइवान की सेना ने हालात पर नज़र रखी और जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रही।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

इसके पहले गुरुवार को भी चीन की ओर से 8 नौसैनिक जहाज और एक सरकारी जहाज ताइवान के आसपास देखे गए थे। उस समय कोई विमान नहीं था, इसलिए फ्लाइट पाथ की तस्वीर शेयर नहीं की गई।

29 मई के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -