Sunday, June 29, 2025

Portugal Vs Spain UEFA Final 2025 Update | Cristiano Ronaldo | पुर्तगाल ने जीता दूसरा UEFA नेशंस लीग खिताब: पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 5-3 से हराया; फाइनल के दौरान एक प्रशंसक की मौत

- Advertisement -


17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुर्तगाल ने म्यूनिख में खेले गए UEFA नेशंस लीग के फाइनल में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर अपना दूसरा खिताब जीत लिया। मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ था,जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने महत्वपूर्ण बराबरी का गोल किया, लेकिन बाद में चोटिल होकर वह मैदान से बाहर चले गए।

पहले हाफ में स्पेन ने 2-1 की बढ़त बनाई मैच की शुरुआत दोनों टीमों के आक्रामक खेल से हुई। स्पेन ने 21वें मिनट में मार्टिन जुबिमेंडी के गोल से बढ़त बनाई। पुर्तगाल ने पांच मिनट बाद नूनो मेंडेस के पहले अंतरराष्ट्रीय गोल से स्कोर बराबर किया। हाफ टाइम से पहले मिकेल ओयार्जाबल ने 45वें मिनट में पेड्री के पास को गोल में तब्दील कर स्पेन को 2-1 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में रोनाल्डो ने गोल कर पुर्तगाल को बराबरी पर ला दिया दूसरे हाफ में रोनाल्डो ने मैच के 61वें मिनट में मेंडेस के क्रॉस पर वॉली से गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर किया, जो उनका करियर का 938 वां गोल था। वहीं, एक्स्ट्रा टाइम में कोई गोल नहीं हुआ।

पेनाल्टी शूटआउट पुर्तगाल ने सभी मौकों को गोल में तब्दील किया पेनल्टी शूटआउट में निर्णायक मोड़ पुर्तगाल के गोलकीपर दिओगो कोस्टा के अल्वारो मोराटा की पेनल्टी बचाने पर आया। रूबेन नेवेस ने अंतिम पेनल्टी गोल कर पुर्तगाल को ऐतिहासिक जीत दिलाई, जिसके साथ वह नेशंस लीग में दो बार खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया।

पेनाल्टी शूटआउट में गोंसालो रामोस ने पुर्तगाल की ओर से पहला गोल किया गया, वहीं इसके बाद स्पेन के मेरिनो ने गोल किया। विटिना ने पुर्तगाल की ओर से दूसरे पेनाल्टी में गोल किया। स्पेन के एलेक्स बेना ने भी गोल किया

वहीं, ब्रूनो फर्नांडीस ने तीसरे शूटआउट को भी गोल में तब्दील कर दिया। स्पेन के इस्को(फ्रांसिस्को रोमन अलार्कोन सुआरेज) ने भी गोल कर खिताब पर स्पेन की दावेदारी बनाए रखा। वहीं, पुर्तगाल की ओर से चौथे शूटआउट को नूनो मेंडेस ने गोल में तब्दील किया, पर स्पेन के अल्वारो मोराटा गोल में तब्दील नहीं कर पाए। जबकि पुर्तगाल की ओर से रूबेन नेवेस ने आखिरी शूटआउट में भी गोल कर टीम को 5-3 से जीत दिला दी।

रोनाल्डो ने UEFA नेशंस लीग जीतने के बाद संन्यास का संकेत दिया पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने UEFA नेशंस लीग जीतने के बाद अपने संन्यास को लेकर बड़ा संकेत दिया है। 40 वर्षीय रोनाल्डो ने फाइनल में पुर्तगाल की ऐतिहासिक जीत के बाद कहा, ‘आप जानते हैं कि मैं कितना बूढ़ा हो गया हूं। स्पष्ट रूप से, मैं अंत के करीब हूं, लेकिन मुझे हर पल का आनंद लेना है। अगर मैं गंभीर रूप से चोटिल नहीं होता हूं, तो मैं खेलता रहूंगा।’

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 61 वें मिनट में गोल कर पुर्तगाल को बराबरी पर ला दिया।

चोट के बावजूद खेले रोनाल्डो रोनाल्डो ने खुलासा किया कि वे फाइनल में चोट के साथ खेल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘वॉर्म-अप के दौरान ही मैंने इसे महसूस कर लिया था, कुछ समय से इसे महसूस कर रहा था, लेकिन राष्ट्रीय टीम के लिए, अगर मुझे अपना पैर भी तोड़ना पड़ता, तो मैं तोड़ देता। यह एक ट्रॉफी के लिए था, मुझे खेलना था और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।’

एक प्रशंसक की मीडिया बॉक्स से गिरने से मौत UEFA नेशंस लीग के फाइनल मैच के दौरान एक दुखद घटना में एक फुटबॉल प्रशंसक की मृत्यु हो गई। रविवार को स्पेन और पुर्तगाल के बीच खेले गए फाइनल मैच में यह हादसा तब हुआ जब एक दर्शक स्टेडियम के ऊपरी स्तर से मीडिया एरिया में गिर गया।

यह दुर्घटना अतिरिक्त समय के पहले हाफ के दौरान म्यूनिख स्टेडियम में हुई, जब खिलाड़ियों के बीच तनाव चरम पर था और दर्शक भी काफी उत्तेजित थे। मेडिकल स्टाफ, स्टूअर्ड्स और पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को घेर लिया।

स्पेन के कोच लुइस डी ला फुएंते ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘सवालों की शुरुआत से पहले, मैं उस प्रशंसक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं, जिनकी आज स्टेडियम में मृत्यु हो गई।

एक प्रशंसक अतिरिक्त समय के पहले हाफ में मीडिया बॉक्स में आकर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

______________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

स्पेन के कार्लोस अल्कारेज फ्रेंच ओपन चैम्पियन बने:फाइनल में सिनर को पांच सेट में शिकस्त दी; अल्कारेज का 5वां ग्रैंड स्लैम

स्पेन के 22 साल के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज फ्रेंच ओपन चैम्पियन बन गए हैं। रोलां गैरो स्टेडियम में 5 घंटे से लंबे चले संघर्षपूर्ण खिताबी मुकाबले में अल्कारेज ने इटली के जैनिक सिनर को पांच सेट में शिकस्त दी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -