बाह। तीर्थ स्थल बटेश्वर स्थित मंदिर परिसर में आज बाह विधानसभा क्षेत्र की विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर का 64वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने एकत्रित होकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और विधायक के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने रानी पक्षालिका सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस मौके पर चंदू भदौरिया, पवन भदौरिया, पुलकित भदौरिया, नारायण भदौरिया फौजी, अजय भदौरिया, बिट्टू भदौरिया, सोनम गोस्वामी, शिवम गोस्वामी, विनय राठौड़ और सुमित मोहन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बटेश्वर में धूमधाम से मनाया बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह का 64वां जन्मदिन
Follow
Published on: 15-11-2026

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"
