Tuesday, July 1, 2025

Breaking News Headlines; Pakistan China US | Donald Trump Russia Ukraine Updates | वर्ल्ड अपडेट्स: पोलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में कंजरवेटिव करोल नव्रॉकी की जीत, पोलैंड फर्स्ट के एजेंडे पर चुनाव लड़ा

- Advertisement -


33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पोलैंड में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में कंजरवेटिव उम्मीदवार करोल नव्रॉकी ने जीत हासिल की है। आधिकारिक नतीजों के मुताबिक, नव्रॉकी को 50.89% और उनके विपक्षी लिबरल वारसॉ मेयर राफाल त्रजास्कोव्स्की को 49.11% वोट मिले।

42 वर्षीय नव्रॉकी एक शौकिया बॉक्सर और पोलैंड के राष्ट्रीय स्मृति संस्थान के पूर्व प्रमुख हैं। उन्होंने पोलैंड फर्स्ट एजेंडे के साथ चुनाव लड़ा। इसमें शरणार्थियों पर सख्ती और घरेलू नीतियों को पोलिश नागरिकों के हित में लाने का वादा था।

नव्रॉकी की जीत प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की प्रोग्रेसिव और यूरोपीय समर्थक सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है। पोलैंड की संसद के पास मुख्य सत्ता होती है, लेकिन राष्ट्रपति के पास कानूनों को वीटो करने का अधिकार है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें…

ब्रिटेन के नए डिफेंस रिव्यू में रूस से तुरंत खतरे की चेतावनी, चीन को बताया लगातार चुनौती

ब्रिटेन की कीर स्टारमर सरकार ने सोमवार कोडिफेंस रिव्यू रिपोर्ट जारी करेगी। इसमें रूस को देश और यूरोप के लिए तत्काल और गंभीर खतरा बताया गया है। वहीं चीन को एक लगातार चुनौती करार दिया गया है।

130 पेज की यह रिपोर्ट पूर्व नाटो महासचिव लॉर्ड रॉबर्टसन की अगुवाई में तैयार की गई है। इसमें कहा गया है कि ब्रिटेन अब खतरों के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकें युद्ध की परिभाषा बदल रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, रूस की साइबर गतिविधियां और गुप्त हमले शीत युद्ध के बाद से अब तक का सबसे बड़ा खतरा हैं। हालांकि चीन को दुश्मन नहीं कहा गया है, लेकिन उसकी वैश्विक पकड़, रूस से बढ़ती निकटता और रणनीतिक इरादों पर गंभीर चिंता जताई गई है।

समीक्षा में ईरान और उत्तर कोरिया को भी क्षेत्रीय अस्थिरता फैलाने वाला देश बताया गया है।

————————————————————————

1 जून के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें….

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -