Tuesday, July 1, 2025

south korea presidential election voting today live update | साउथ कोरिया में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग: डेमोक्रेटिक पार्टी और पीपुल पावर पार्टी में मुकाबला; रिजल्ट कल आएगा

- Advertisement -


सियोल21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस चुनाव में वामपंथी रुझान वाली डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया (DPK) और दक्षिणपंथी पीपुल पावर पार्टी (PPP) के बीच मुकाबला है।

भारतीय समयानुसार देर रात 2:30 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इस चुनाव का रिजल्ट 4 जून को आएगा।

यह चुनाव ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब दक्षिण कोरिया आंतरिक राजनीतिक अस्थिरता के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी और टैरिफ, उत्तर कोरिया से तनाव और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के साथ ठंडे रिश्तों के संकट से जूझ रहा है।

समय से पहले हो रहे राष्ट्रपति चुनाव

वैसे तो साउथ कोरिया में 2027 में चुनाव होने थे, लेकिन PPP पार्टी के यून सुक योल को पिछले साल दिसंबर में मार्शल लॉ लगाने की वजह से राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था।

यून सुक योल ने मार्शल लॉ लगाने के पीछे राज्य-विरोधी ताकतों और उत्तर कोरिया से खतरे का हवाला दिया था। हालांकि जल्द ही यह साफ हो गया था कि उन्होंने मार्शल लॉ सिर्फ अपनी राजनीतिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लगाया था।

एक हफ्ते बाद, संसद ने उन पर महाभियोग लगाया। 4 अप्रैल को, संवैधानिक अदालत ने उनका महाभियोग बरकरार रखा और उन्हें स्थायी तौर पर पद से हटा दिया। इसके बाद कानून के मुताबिक 60 दिन में चुनाव कराना अनिवार्य हो गया था।

यून सुक-योल ने मार्शल लॉ लगाने के लिए देश से सर झुकाकर माफी मांगी थी।

दक्षिण कोरिया चुनाव से जुड़ी खास बातें….

  • जनता डायरेक्ट वोटिंग के जरिए राष्ट्रपति का चुनाव करती है। राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल होता है, वे दूसरा कार्यकाल नहीं ले सकते। यह नियम 1987 में लागू हुआ।
  • राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को इलेक्शन कैंपेन के लिए सिर्फ 23 दिन का टाइम मिलाता है। ताकि चुनाव में फिजूल खर्ची रोकी जा सके।
  • दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव में एक ही दौर की वोटिंग होती है। सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार विजेता घोषित होता है।
  • इस बार के चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए कोई महिला उम्मीदवार नहीं है। यह 18 साल में पहली बार है। 2012 में चार महिलाओं ने राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लिया था।
  • इस बार के इलेक्शन कैंपेन में K-पॉप जैसे कोरियोग्राफ डांस और हिप-हॉप म्यूजिक का इस्तेमाल हुआ।
  • दक्षिण कोरिया में 4.24 करोड़ वोटर्स है, जो देश कि कुल आबादी का 82% है। इनमें से 50.5% महिलाएं हैं।

साउथ कोरिया के चुनाव में वैसे तो 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन असल मुकाबला सिर्फ DPK और PPP पार्टी के उम्मीदवारों में हैं। दोनों के बारे में जानिए…

साउथ कोरिया चुनाव के प्रमुख मुद्दे…

उत्तर कोरिया के साथ संबंध: साउथ कोरिया की राजनीति में उत्तर कोरिया हमेशा बड़ा मुद्दा रहा है। 2024 में दोनों पक्षों के बीच लगातार तनाव बना रहा है। DPK इस तनाव को कम करना चाहती है, जबकि PPP कठोर रुख अपनाना चाहती है।

अमेरिका के साथ संबंध: ट्रम्प चाहते हैं कि साउथ कोरिया उसके यहां तैनात अमेरिकी सैनिकों का खर्च उठाए इसके अलावा टैरिफ को लेकर भी दोनों देशों में तनाव है।

जन्म दर में कमी: दक्षिण कोरिया जन्म दर में भारी गिरावट से जूझ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कोरिया की जन्म दर 0.75 है, जो दुनिया में सबसे कम है।

यून का मार्शल लॉ: यून के मार्शल लॉ की वजह से देश के एक बड़े हिस्से में नाराजगी है। DPK पार्टी ने इस मार्शल लॉ को विद्रोह कहा था।

————————————–

यह खबर भी पढ़ें…

साउथ कोरिया में इमरजेंसी लगाने वाले राष्ट्रपति हटाए गए:महाभियोग प्रस्ताव पास, अब PM देश चलाएंगे; संसद के बाहर प्रदर्शनकारियों ने खुशी मनाई

साउथ कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक-सोल के खिलाफ शनिवार को महाभियोग प्रस्ताव पास हो गया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक संसद में उनके खिलाफ 204 वोट पड़े जबकि उनके समर्थन में सिर्फ 85 वोट डाले गए। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -